Saturday, February 14, 2026
Homeराष्ट्रीयहंगामे के बीच लोकसभा ने पारित किया सामान्य बीमा व्यवसाय (राष्ट्रीयकरण) संशोधन...

हंगामे के बीच लोकसभा ने पारित किया सामान्य बीमा व्यवसाय (राष्ट्रीयकरण) संशोधन विधेयक

नई दिल्ली (हि.स.)। लोकसभा और राज्यसभा में सोमवार को भी विपक्ष के हंगामे के कारण व्यवधान बना रहा और कार्यवाही स्थगित भी हुई। इसी बीच सदन में कामकाज भी जारी रहा। लोकसभा ने सामान्य बीमा व्यवसाय (राष्ट्रीयकरण) संशोधन विधेयक, 2021 और राज्यसभा ने अंतर्देशीय पोत विधेयक, 2021 पारित कर दिया।

लोकसभा की कार्यवाही की शुरुआत में बैटमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु को टोक्यो ओलिंपिक में कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी गई। इसके बाद प्रश्नकाल चला और विपक्ष के हंगामे के कारण कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित कर दी गई। इसके बाद व्यवधान के कारण कार्यवाही दो बजे और फिर 3.30 बजे तक के लिए स्थगित हुई। इसी बीच लोकसभा ने सामान्य बीमा व्यवसाय (राष्ट्रीयकरण) संशोधन विधेयक, 2021 पारित कर दिया। इससे पहले ट्रिब्यूनल रिफॉर्म्स बिल, 2021 सदन में पेश किया गया।

राज्यसभा में भी सोमवार को कार्यवाही पीवी सिन्धु को बधाई देने से शुरू हुई। दिनभर राज्यसभा में हंगामा भी जारी रहा। इस दौरान सदन ने अंतर्देशीय पोत विधेयक, 2021 पारित किया। केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने संविधान (अनुसूचित जनजाति) आदेश (संशोधन) विधेयक, 2021 पेश किया गया।

दोनों सदनों की कार्यवाही शाम को विपक्षी हंगामे के चलते मंगलवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

RELATED ARTICLES

Most Popular