Tuesday, April 7, 2026
Homeराज्यसड़क हादसे में पांच की मौत, एक घायल

सड़क हादसे में पांच की मौत, एक घायल

राज्य डेस्क

रांची। झारखंड के गढ़वा जिले में दो मोटर साइकिलों की भिड़ंत में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक के घायल होने की खबर है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना राष्ट्रीय राजमार्ग 343 पर सिजो मोड़ पर सुबह करीब साढ़े दस बजे हुई। दुर्घटना के मामले में रांका थाना प्रभारी रामेश्वर उपाध्याय ने बताया कि दो मोटर साइकिलों की की टक्कर में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। उन्होंने कहा कि घायल व्यक्ति को रांची के राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया है। अधिकारी ने कहा कि मृतकों और घायलों की पहचान नहीं हो पाई है। उपाध्याय ने कहा, ’जांच शुरू कर दी गई है और पीड़ितों की पहचान के प्रयास जारी हैं।’

यह भी पढ़ें : 15 IAS अफसरों का तबादला, अमेठी व मऊ के DM का तबादला रद्द

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular