Monday, April 6, 2026
Homeखेल स्विस ओपन के सेमीफाइनल में पहुंची सात्विक-चिराग शेट्टी की भारतीय जोड़ी

 स्विस ओपन के सेमीफाइनल में पहुंची सात्विक-चिराग शेट्टी की भारतीय जोड़ी

बासेल (हि.स.)। सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय जोड़ी स्विस ओपन सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। भारतीय जोड़ी ने शुक्रवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में डेनमार्क के जेपी बे और लासे मोल्हेडे को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

भारतीय जोड़ी ने 54 मिनट तक चले मुकाबले में डेनमार्क की जोड़ी को जोड़ी को 15-21 21-11 21-14 से शिकस्त दी। सेमीफाइनल में भारतीय जोड़ी का सामना ओंग यू सिन और टियो ई यी की तीसरी वरीयता प्राप्त मलेशियाई जोड़ी से होगी।

इससे पहले सात्विक-चिराग ने टूर्नामेंट के पहले दौर में बून शिन युआन और वोंग टिएन सी की मलेशियाई जोड़ी पर 21-15 21-18 से आसान जीत दर्ज की। भारतीय जोड़ी ने दूसरी वरीयता प्राप्त चीनी ताइपे के फैंग-चीह ली और फेंग-जेन ली (12-21 21-17 28-26) को हराकर क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई थी।

सुनील

RELATED ARTICLES

Most Popular