Sunday, April 12, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडास्वास्थ्य शिविर में देखे गए 300 मरीज, निशुल्क हुए सभी टेस्ट

स्वास्थ्य शिविर में देखे गए 300 मरीज, निशुल्क हुए सभी टेस्ट

मोहसिन हिंदुस्तानी
गोण्डा।
एम्स इंटरनेशनल व एंग्लो पब्लिक स्कूल में लकवा सेंटर द्वारा निशुल्क परामर्श केंद्र आयोजित किया गया। जिसमें निशुल्क जांच के साथ दवा वितरण किया गया। विशेष डॉक्टरों द्वारा 300 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
इस अवसर पर डा दानिश मोहम्मद खान, डॉ मनोज चौधरी, डॉ आजाद व इलमा इजहार द्वारा मरीजों को देखा गया। इसमें कुछ मरीज ऐसे पहुंचे जो चलने में असमर्थ साथ ही साथ कुछ मरीज लकवा वाले भी पहुंचे थे।डॉक्टरों की टीम द्वारा इन मरीजों को बारीकी से देखकर एक्सरसाइज व खानपान को समय से लेने के लिए कहा गया। इस मौके पर एम्स के डायरेक्टर मतलूब खान व तृषा पैथोलॉजी के संचालक मौजूद रहे।

स्वास्थ्य शिविर में देखे गए 300 मरीज, निशुल्क हुए सभी टेस्ट
RELATED ARTICLES

Most Popular