Thursday, April 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशस्वास्थ्य की दृष्टि से परिवार का केन्द्र बिन्दु होती हैं महिलाएं :...

स्वास्थ्य की दृष्टि से परिवार का केन्द्र बिन्दु होती हैं महिलाएं : डा. अशोक वार्ष्णेय

लखनऊ(हि.स.)। आरोग्य भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री अशोक वार्ष्णेय ने कहा कि स्वास्थ्य की दृष्टि से परिवार का केन्द्र बिन्दु घर की महिलाएं होती हैं। स्वास्थ्य का सीधा संबंध हमारे खान-पान से होता है। हमारी रसोई में कई प्रकार के मशाले होते हैं। उसकी जानकारी महिलाओं को होती है कि किस मौसम में क्या प्रयोग करना है। इसलिए आरोग्य भारती देशभर में महिलाओं के प्रबोधन और महिला कार्य की दृष्टि से सक्षम टोली विकसित की जा रही है।

डा. अशोक वार्ष्णेय ने बताया कि महिलाओं के माध्यम से स्थान-स्थान पर कुछ प्रकल्प भी विकसित करने की योजना है। उन्होंने कहा कि यद्यपि अभी महिलाओं की संख्या थोड़ी कम है लेकिन महिलाओं की सक्रियता के कारण अनुमान है कि देश के सभी प्रान्तों में स्वतंत्र महिला इकाइयां खड़ी हो सकेंगी।

आरोग्य भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री ने कहा कि आरोग्य भारती स्वास्थ्य के क्षेत्र में रूचि रखने वाले लोगों का एक स्वयंसेवी संगठन है। यह संगठन भारतीय जीवनमूल्यों को आधार बनाकर स्वास्थ्य के क्षेत्र में प्रचलित विभिन्न पद्धतियों के प्रति समन्वय के भाव के साथ सेवाभावी लोगों को संगठित कर ‘स्वस्थ राष्ट्र’ के निर्माण में प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि आरोग्य भारती की धारणा है कि सभी चिकित्सा पद्धतियों की अपनी-अपनी विशेषताएं हैं। सभी एक दूसरे के लिए प्रतिस्पर्धी न होकर परस्पर पूरक भाव से है। इसलिए आरोग्य भारती सभी चिकित्सा पद्धतियों को सम्मान के भाव से देखती है।

बृजनन्दन

RELATED ARTICLES

Most Popular