Sunday, February 15, 2026
Homeस्वास्थ्यस्वास्थय : अधिक वैक्सीनेशन हो और हम सावधान रहें तब नहीं आएगी...

स्वास्थय : अधिक वैक्सीनेशन हो और हम सावधान रहें तब नहीं आएगी तीसरी लहर


नई दिल्ली । अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के निदेशक डॉ रणदीप गुलेरिया ने कहा कि अगर लोग सावधान रहें और बड़ी संख्या में आबादी का टीकाकरण हो जाए, तब हो सकता है कि कोरोना की तीसरी लहर न आए। गुलेरिया ने कोरोना की तीसरी लहर के बारे में बताया कि यह इस पर निर्भर करता है कि हमारा बर्ताव कैसा रहता है। अगर हम सभी लोग सावधान रहें और वैक्सीनेशन की गति अच्छी रही, तब हो सकता है तीसरी लहर न आए या आए भी तो कमजोर आए।
टीकों के मिश्रण पर एम्स निदेशक ने कहा कि टीकों के मिश्रण पर अधिक डेटा की आवश्यकता है। इस लेकर कई अध्ययन आए हैं, जो कहते हैं कि यह प्रभावी हो सकता है, लेकिन सामान्य से अधिक दुष्प्रभावों देखने को मिल सकता है। हम यह कहने के लिए और डेटा चाहिए कि यह एक ऐसी नीति है,जिसे आजमाया जा सकता है।
डॉ गुलेरिया ने सुझाव दिया कि कुछ क्षेत्र हैं, जहां आज भी पॉजिटिविटी अधिक है। इन क्षेत्रों में अधिक प्रसार को रोकने के लिए आक्रामक रवैया अपनाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि मामले कम हो रहे हैं, लेकिन कुछ क्षेत्र हैं जहां पॉजिटिविटी रेट अभी भी अधिक है, हमें उन क्षेत्रों में आक्रामक तरीका अपनाने की आवश्यकता है। उन्हें हॉटस्पॉट नहीं बनने देना चाहिए, जिससे कि अन्य क्षेत्रों में वायरस फैल सकता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular