सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज रमनापार्क बलरामपुर मे वातावरण भगवान राम के भजनों से गुंजित रहा श्री राम जय जय राम
रोहित कुमार गुप्ता
बलरामपुर।जनपद बलरामपुर में स्वामी विवेकानंद जयंती के शुभ अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज रमनापार्क बलरामपुर के विशालकक्ष में हर्षोल्लास से जन्म जयंती मनाई गई जिसमें सौम्य अग्रवाल विभाग प्रचारक,पुरातन छात्र परिषद के उपाध्यक्ष रवींद्र गुप्ता कमलापुरी गौ सेवक बलरामपुर, संजय सिंह जिला चकबंदी अधिकारी बलरामपुर कृष्ण गोपाल गुप्ता भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष,हरिवंश सिंह प्रबल समिति के उपाध्यक्ष मंगल बाबू समाजसेवी,सचिन प्रभारी वनवासी कल्याण आश्रम अजय सहकार भारती के जिलाध्यक्ष,भानु तिवारी छात्र नेता,अभय कसेरा पूर्व छात्र की गरिमामयी उपस्थिति रही जिसमें भैया बहनों ने नाटक प्रस्तुत किया जिसमें दशरथ का अभिनय सराहा गया संजय जी ने विवेकानंद जी की जीवन चरित्र पर विस्तृत चर्चा की तथा वर्तमान युग में उसकी उपादेयता पर प्रकाश डाला संपूर्ण वातावरण भगवान राम के भजनों से गुंजित रहा श्री राम श्री राम जय राम जय जय राम कार्यक्रम का संचालन डॉ साधना श्रीवास्तव ने किया तथा अतिथियों का परिचय एवं आभार विद्यालय के प्रधानाचार्य राम तीरथ यादव ने किया इस कार्यक्रम के शुभ अवसर पर विद्यालय के आचार्य मदन मोहन त्रिपाठी,सत्य प्रकाश पांडेय,रीना त्रिपाठी,संतोष शुक्ला दान बहादुर अजय,जानकी प्रसाद प्रमोद कुमार मिश्र,कमलेश तिवारी राजकुमार,रवि उपस्थित रहे तथा कार्यक्रम का समापन वंदे मातरम के साथ हुआ।
