Sunday, February 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेश स्वामी विवेकानंद के जीवन चरित्र से प्रेरणा लेनी चाहिए : ब्रजेश पाठक

 स्वामी विवेकानंद के जीवन चरित्र से प्रेरणा लेनी चाहिए : ब्रजेश पाठक

लखनऊ (हि.स.)। शिकागो की धर्मसंसद में स्वामी विवेकानंद द्वारा हिंदुत्व एवं भारतीय दर्शन पर दिये गये प्रथम भाषण की स्मृति में अमीनाबाद स्थित झण्डेवाला पार्क में सोमवार को उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, वन मंत्री अरुण सक्सेना व कार्यक्रम के आयोजक पूर्व नेता विधान परिषद विन्ध्यवासिनी कुमार सहित अनेक गणमान्य लोगों ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया।

इस अवसर पर ब्रजेश पाठक ने स्वामी विवेकानंद को याद करते हुए कहा कि उनके जीवन चारित्र से हम सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। प्रदेश सरकार के वन मंत्री अरुण सक्सेना ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने सनातन संस्कृति का परचम पूरी दुनिया में स्थापित करने का काम किया।

कार्यक्रम के आयोजक विन्ध्यवासिनी कुमार ने कहा कि जब पूरे विश्व में विदेशी संस्कृति का बोलबाला था, उस समय स्वामी विवेकानंद ने सनातन संस्कृति के दर्शन से विश्व को परिचित कराया। इस अवसर पर झण्डेवाला पार्क में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, वन मंत्री अरुण सक्सेना व विन्ध्यवासिनी कुमार ने वृक्षारोपण किया।

कार्यक्रम में जयति श्रीवास्तव, वरिष्ठ हाईकोर्ट अधिवक्ता गिरीश चंद्र सिन्हा, अधिवक्ता देवेश कुमार, अधिवक्ता विश्वेष कुमार, किशन लोधी, मनोज श्रीवास्तव, राजीव बाजपेयी, गिरीश गुप्ता, अमिताब चक्रवर्ती, अधिवक्ता विकर्ष श्रीवास्तव, मयंक सिन्हा, गणेश राय, नरेन्द्र श्रीवास्तव, विनीत यादव, शैलू सोनकर, राकेश भार्गव, राजेश लोधी सहित उपस्थित अनेक गणमान्य लोगों ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया।

बृजनन्दन/दिलीप

RELATED ARTICLES

Most Popular