Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशस्वामी प्रसाद मौर्य की पंक्तियों पर अखिलेश यादव ने लगायी मोहर

स्वामी प्रसाद मौर्य की पंक्तियों पर अखिलेश यादव ने लगायी मोहर

लखनऊ (हि.स.)। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने पार्टी के पूर्व उम्मीदवार स्वामी प्रसाद मौर्य की पंक्तियों पर मोहर लगायी है। स्वामी प्रसाद के एक दिन पूर्व किये गये ट्वीट की पंक्तियों को अपने ट्वीट में जोड़ते हुए अखिलेश यादव ने भी ट्वीट किया है।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा कि पोस्टल बैलेट में सपा-गठबंधन को मिले 51.5 प्रतिशत वोट व उनके हिसाब से 304 सीटों पर हुई सपा-गठबंधन की जीत चुनाव का सच बयान कर रही है। अखिलेश यादव ने कहा कि पोस्टल बैलेट डालने वाले हर उस सच्चे सरकारी कर्मी, शिक्षक और मतदाता का धन्यवाद है। जिसने पूरी ईमानदारी से हमें वोट दिया। सत्ताधारी याद रखें, छल से बल नहीं मिलता।

वहीं समाजवादी पार्टी ने एक महत्वपूर्ण ट्वीट करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के बच्चों के नाम से चल रहे किसी भी ट्वीटर एकाउंट, फेसबुक एकाउंट या अन्य किसी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर चल रहे एकाउंट्स को फर्जी बताया है।

शरद

RELATED ARTICLES

Most Popular