Thursday, April 2, 2026
Homeविधि एवं न्यायस्वामी चक्रपाणि की याचिका पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार

स्वामी चक्रपाणि की याचिका पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार

खुद को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का सदस्य बनाए जाने की मांग की थी

नई दिल्ली (हि.स.)। अयोध्या में राममंदिर का निर्माण कर रहे श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का सदस्य बनाने की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई करने से इनकार कर दिया है।

ऑल इंडिया हिंदू महासभा के अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि ने खुद को अयोध्या में राममंदिर का निर्माण कर रहे श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का सदस्य बनाने की मांग की थी। कोर्ट ने कहा कि इसकी मांग ट्रस्ट से कीजिए, कोर्ट से नहीं। कोर्ट के रुख को देखते हुए याचिकाकर्ता ने अर्जी वापस ले ली।

संजय

RELATED ARTICLES

Most Popular