Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशस्वाती के आवास पर सुबह से ही जुटने लगते हैं फरियादी, करती...

स्वाती के आवास पर सुबह से ही जुटने लगते हैं फरियादी, करती हैं हर समस्या का समाधान

-स्वाती सिंह बोलीं, जब तक लोगों की समस्या का नहीं होता समाधान, नहीं आती नींद

लखनऊ (हि.स.)। मैडम, हम कई बार ब्लाक मुख्यालय पर गये लेकिन हमारा कार्य नहीं हुआ। इस कारण आपके यहां आई हूं। इतना सुनते ही राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वाती सिंह संबंधित अधिकारी को फोन मिलाती हैं और तुरंत काम करने के लिए आदेशित करती हैं। यह एक दिन की प्रक्रिया नहीं है। हर रोज गौतमपल्ली स्थित उनके आवास पर औसतन 60 से 70 फरियादी आते हैं। इसमें से पचास प्रतिशत तक का तो त्वरित निदान होता है, जिनका तुरंत निदान होने के काबिल नहीं होता, स्वाती सिंह जल्द निदान करने के लिए अधिकारियों को आदेशित करती हैं।

बुधवार को नीलमत्था लखनऊ से आये राजेश कुमार तिवारी ने सड़क व नाली बनाने की फरियाद लगायी। स्वाती सिंह ने तुरंत फोन मिलाकर बजट बनाने के लिए आदेशित किया। इसी तरह से बुलंदशहर से हरीश सिंह पुंडेर, सरोजनीनगर से राज कुमार, बंथरा से राजेश आदि आये थे। काकोरी से विरेन्द्र कुमार गौतम ने बताया कि मंत्री स्वाती सिंह की एक विशेषता है, जो कार्य उपयुक्त होता है, उसे तुरंत अमल में लेकर अधिकारियों से बात करती हैं। इसके साथ ही एक बार में यदि काम न हो तो पुन: उसके लिए फोन करती हैं।

स्वाती सिंह का कहना है कि हम जनसेवक हैं। हमारा अपना कुछ भी नहीं है, जो है जनता का है, हम जनता के लिए हैं। इस कारण पूरी कोशिश होती है कि जो भी हमको जानकारी मिले, उसका हर संभव निदान हो। लोगों को परेशानियों का सामना न करने पड़े। मैं सिर्फ गौतमपल्ली ही नहीं विधानसभा क्षेत्र में भी हर दिन जाकर लोगों से उनकी समस्याएं पूछती रहती हूं और उसके निदान की हर संभव कोशिश करती हूं।

कहा कि हमारे प्रधानमंत्री प्रधानसेवक के रूप में आमजन के लिए दिन-रात एक किये रहते हैं। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में चौबिस घंटे फरियादियों की सुनते और उसका निदान करते हैं। ऐसे में हमारा कर्तव्य और बढ़ जाता है। हम जब तक हर व्यक्ति की समस्या का समाधान नहीं कर लेती हूं, हमें नींद कैसे आ सकती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular