Saturday, April 4, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडल स्वस्थ लोकतंत्र के लिए शत-प्रतिशत मतदान करें : डा. दिनेश शर्मा

 स्वस्थ लोकतंत्र के लिए शत-प्रतिशत मतदान करें : डा. दिनेश शर्मा

लखनऊ(हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता व उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री डा.दिनेश शर्मा ने अपनी पत्नी के साथ गुरूवार को ऐशबाग जोन-2 में बने मतदान केन्द्र पर पहुंचकर मतदान किया।

डा.दिनेश शर्मा ने कहा कि स्वस्थ लोकतंत्र के लिए शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित कराएं। उत्तर प्रदेश के सभी सम्मानित मतदाताओं से हमारी अपील है कि अपने बहुमूल्य मत का प्रयोग अवश्य करें। इस चुनावी महायज्ञ में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित कर राष्ट्र निर्माण में मतदान रूपी आहुति द्वारा राष्ट्रभक्त मतदाता बनें।

उत्तर प्रदेश हज कमेटी के चेयरमैन मोहसिन रजा ने अपने परिवार के साथ गोमतीनगर के अंतर्गत आने वाले विवेक खण्ड-2 स्थित सामुदायिक विकास केन्द्र में बने मतदान स्थल पर अपना वोट डाला।

बृजनन्दन/मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular