Sunday, March 29, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडल स्वस्थ भारत मजबूत भारत बनाने के लिए कार्य करना है : जितिन...

 स्वस्थ भारत मजबूत भारत बनाने के लिए कार्य करना है : जितिन प्रसाद

लखनऊ (हि.स.)। लोक निर्माण विभाग के मंत्री जितिन प्रसाद ने रविवार की सुबह लखनऊ में एक कार्यक्रम में भाग लेते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फिट इंडिया मूवमेन्ट को आगे बढ़ाना है। हम सभी को स्वस्थ भारत मजबूत भारत बनाने के लिए कार्य करना है।

एक समाचार पत्र के कार्यक्रम में प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए मंत्री जितिन प्रसाद ने भारत को मजबूत बनाने का मंत्र सुनाया। मौजूद लोगों ने पूरे उत्साह के साथ अभिवादन किया। इस दौरान अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल, महंत देव्या गिरी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

इससे पहले मुरादाबाद से लखनऊ पहुंचने पर मंत्री जितिन प्रसाद ने उत्तर प्रदेश सरकार के छह वर्ष पूरे होने पर अपनी बातों को रखा। उन्होंने मुख्यमंत्री की तारीफ करते हुए कानून का राज कायम करने वाला बताया। राहुल गांधी की सदस्यता जाने के प्रश्न पर उन्होंने दो टूक कहा कि कानून सबके लिए बराबर है।

शरद

RELATED ARTICLES

Most Popular