झांसी (हि.स.)। भारत सरकार महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के निर्देशों के कम में निदेशक राज्य पोषण मिशन के द्वारा स्वस्थ्य बालक बालिका स्पर्धा कार्यक्रम 21 से 27 मार्च तक आयोजित किये जायेंगे। उक्त कार्यक्रम में 0-06 वर्ष के आयु वर्ग के बच्चों में स्वस्थ बच्चे के लिये पोषण अभियान के अन्तर्गत पोषण के विषय में जागरूकता एंव जनभागीदारी बढ़ाते हुये बच्चों के पोषण स्तर में सुधार के लिए प्रभावी कदम बताया गया है।
उक्त कार्यक्रम को जनपद में सफल बनाने के लिये मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में सभी सम्बन्धित विभागों स्वैच्छिक स्वयं सेवी संस्थाओं की बैठक आहूत की गयी है जिसमें मुख्य विकास अधिकारी द्वारा बताया गया कि स्वस्थ्य बालक बालिका स्पर्धा कार्यक्रम 21 से 27 मार्च तक आयोजित किया जाना है। इस कार्यक्रम के अन्तर्गत उक्त अवधि में 0-06 वर्ष के बच्चों का वजन एंव लम्बाई व ऊचॉई वजन मशीन, इन्फेन्टोमीटर, स्टेडियोमीटर की सहायता से लेकर पोषण ट्रेकर ऐप पर बच्चे का विवरण अंकित करते हुये उसके पोषण स्तर का स्वतः प्रमाण पत्र ऑनलाईन निर्गत होगा।
नरेन्द्र सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा बताया कि 06 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को कोई भी नागरिक स्वयं या स्वैच्छिक संस्था आंगनबाडी कार्यकर्ता के माध्यम से अपने बच्चे का पोषण स्तर वजन एवं लम्बाई व उम्र पोषण ट्रैकर ऐप में दर्ज कर जान सकते है और इस ऐपलिकेशन में उक्त सूचनाये दर्ज होने पर स्वतः प्रमाण पत्र भी जारी हो जायेगा, जिससे प्राप्त कर पोषण के सम्बन्ध में परामर्श किसी भी डाक्टर से प्राप्त कर सकते है।
कार्यक्रम के अनुश्रवण के लिये ब्लॉक स्तर नगर क्षेत्र स्तर के लिए नोडल अधिकारी, प्रभारी अधिकारी तथा उत्तरदायी कर्मचारी नामित जिलाधिकारी द्वारा कर दिये गये है। विकास खण्ड स्तर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी नगर क्षेत्र के सम्बन्धित अधिशाषी अधिकारी अपर नगर आयुक्त नोडल अधिकारी बनाये गये है जो अपने अपने क्षेत्र में जिम्मेदार होगे। और वजन ऊंचाई लेना और पोषण ट्रैकर में डाटा फीड करायेगे। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा निर्देश दिये गये कि उक्त कार्य में लगे अधिकारी व कर्मचारी पूरे मनोयोग से कार्यक्रम को सफल बनाये कार्यक्रम उदासीनता लपरवाही किसी भी स्तर पर परलच्छित होने पर कठोर कार्यवाही की जायेगी।
रामेश्वर पाल, बाल विकास परियोजना अधिकारी शहर व दिनेश सिंह राजपूत बाल विकास परियोजना अधिकारी मोठ द्वारा पीपीटी के माध्यम से उपस्थिति अधिकारियों एवं विभिन्न एनजीओ पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया।
बैठक में अपर जिलाधिकारी ( नमामि गंगे), मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अपर नगर आयुक्त नगर निगम, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी मऊरानीपुर, समन्वयक नेहरू युवा केन्द्र, लॉयन्स क्लब द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस कार्यक्रम जो भी स्वैच्छित संस्था भाग लेना चाहती हो या कोई भी व्यक्ति कार्यक्रम की जानकारी के बारे में फोन नम्बर-8808657542 पर जानकारी प्राप्त कर सकते है।
महेश
