Sunday, April 5, 2026
Homeउत्तर प्रदेशस्वदेशी मेले में बीस राज्यों के 200 से अधिक लगेंगे स्टाल

स्वदेशी मेले में बीस राज्यों के 200 से अधिक लगेंगे स्टाल

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य करेंगे स्वदेशी मेले का उदघाटन

लखनऊ (हि.स.)। राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर स्थित संगीत नाटक अकादमी के परिसर में 17 से 26 दिसम्बर तक लगाया जायेगा। इस स्वदेशी मेले में 20 राज्यों के 200 से अधिक स्टाल लगाये जायेंगे। मेला का उद्घाटन उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य करेंगे। इस अवसर पर स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय संगठन मंत्री कश्मीरी लाल, कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह और कानून मंत्री बृजेश पाठक भी उपस्थित रहेंगे।

यह जानकारी स्वदेशी जागरण मंच के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय कुमार दी। मंगलवार को मेला स्थल पर भूमिपूजन के बाद वह प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे। अजय कुमार ने बताया कि स्वेदेशी जागरण मंच पिछले 20 से अधिक वर्षों से देश भर में स्वदेशी मेले का आयोजन कर रहा है। इस वर्ष का स्वदेशी मेला लखनऊ के उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी गोमतीनगर में 17 दिसम्बर से 26 दिसम्बर तक होना सुनिश्चित हुआ है।

मेले में जम्मू काश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखण्ड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, आन्ध्र प्रदेश और केरल आदि स्थानों से हस्तशिल्पी आ रहे हैं। उत्तर प्रदेश के 50 से अधिक जनपदों से ओडीओपी के उत्पाद भी आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि 10 दिन के मेले में विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जायेगा। नौटंकी हम सब हैं भगत सिंह, मेरा भारत मेरी संस्कृति नृत्य नाटिका, कन्हैया यादव द्वारा बिरहा, राकेश श्रीवास्तव का मैजिक शो, हलधर दादा का ढाक नृत्य एवं भजन सम्राट अनूप जलोटा द्वारा भजन संध्या का कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।

कार्यक्रम स्थल के भूमि पूजन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह प्रान्त संघचालक सुनीत खरे, उमाकान्त शर्मा, नीरा सिन्हा वर्षा, अनुपम श्रीवास्तव, डॉ. संजय उपाध्याय और सुमित श्रीवास्तव प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

बृजनन्दन

RELATED ARTICLES

Most Popular