Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशस्वतंत्र देव सिंह का गुरुवार को बदायूं दौरा

स्वतंत्र देव सिंह का गुरुवार को बदायूं दौरा

लखनऊ (हि. स.)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह गुरुवार को बदायूं दौरे पर रहेंगे। वहां कार्यकर्ता संवाद, संगठनात्मक बैठक एवं जनसम्पर्क करेंगे।

सिंह सुबह 11ः40 बजे बदायूं के बिल्सी विधानसभा में जेएस पैलेस, बिल्सी में प्रभावी मतदाताओं के साथ संवाद करेंगे। इसके बाद दोपहर 1ः10 बजे सिलहरी बाजार, वजीरगंज रोड, बदायूं में सार्वजनिक सभा को संबोधित करेंगे। वहीं दोपहर तीन बजे बदायूं की शेखूपुर विधानसभा के गुलड़िया में सार्वजनिक सभा को संबोधित करेंगे।

दिलीप शुक्ला

RELATED ARTICLES

Most Popular