Monday, February 16, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडलस्वतंत्रदेव सिंह ने शुरु किया एक नल एक पेड़ अभियान

स्वतंत्रदेव सिंह ने शुरु किया एक नल एक पेड़ अभियान

लखनऊ (हि.स.)। जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने शनिवार को राजधानी लखनऊ में एक नल एक पेड़ अभियान की शुरुआत की। स्वतंत्रदेव सिंह के आवास पर पहुंची जल समिति की महिलाओं को भेंट स्वरुप पौधे दिए। समिति के सदस्यों के साथ अभियान की शुरुआत करते हुए जलशक्ति मंत्री ने एक पौधा लगाया।

जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि नमामि गंगे व ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के तहत एक नल एक पेड़ अभियान सात दिनों तक चलेगा। प्रदेश में जल जीवन मिशन के तहत दिए जाने वाले प्रत्येक नल कनेक्शन के साथ एक पेड़ लगाना है। ये अभियान हम सभी का है।

स्वतंत्रदेव ने कहा कि प्रदेश में जल जीवन मिशन का 50 प्रतिशत से अधिक कार्य पूर्ण हो चुका है। उत्तर प्रदेश के एक करोड़ 33 लाख से अधिक परिवारों को नल कनेक्शन मिल चुका है। इसी उपलक्ष्य में एक नल एक पेड़ अभियान चलाया जा रहा है। एक जुलाई से सात जुलाई तक एक नल एक पेड़ अभियान में सभी को आगे आकर एक पौधा अपने हाथों से लगाना चाहिए।

शरद/दीपक/मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular