Thursday, April 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशस्वतंत्रदेव सिंह ने वाल्मिकी की मूर्ति पर नवाया शीश

स्वतंत्रदेव सिंह ने वाल्मिकी की मूर्ति पर नवाया शीश

लखनऊ(हि.स.)। जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने महाकाव्य रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती पर उनकी मूर्ति के सामने शीश नवाया।

स्वतंत्रदेव सिंह आज प्रयागराज के अशोक नगर स्थित ऋषि कुल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचें थे। उन्होंने वाल्मीकि मंदिर में मूर्ति के सम्मुख शीश झुकाकर विनती की और इसके बाद विधिवत आरती पूजन भी किया।

स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि महर्षि वाल्मिकी जी के ज्ञान को मन में रखें और स्वच्छ तन मन से निरंतर कार्य करें। समाज का हर व्यक्ति आज के दिन महर्षि वाल्मिकी को याद कर रहा है। यह एक पावन अवसर है, उन्हें भी जयंती कार्यक्रम में आने का मौका मिला है।

शरद

RELATED ARTICLES

Most Popular