Saturday, March 28, 2026
Homeउत्तर प्रदेशस्वतंत्रदेव सिंह ने धंधरौल बांध का किया निरीक्षण

स्वतंत्रदेव सिंह ने धंधरौल बांध का किया निरीक्षण

लखनऊ (हि.स.)। राज्य के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने रविवार सुबह सोनभद्र जिले के धन्धरौल बांध का स्थलीय निरीक्षण किया। बांध की क्षमता, लोगों को मिलने वाला सिंचाई योग्य जल और उसकी आपूर्ति पर मंत्री ने अधिकारियों से वार्ता की।

दो दिवसीय दौरे पर सोनभद्र पहुंचे स्वतंत्रदेव सिंह ने इससे पहले लघु सिंचाई विभाग के अंतर्गत निर्मित और निर्माणाधीन ब्लास कूपों का लोकार्पण एवं निरीक्षण किया। ग्राम परसोनाकलना में जल जीवन मिशन के अंतर्गत बेलाही ग्राम समूह पेयजल योजना का उन्होंने स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान वहां मौजूद ग्रामीणों से सिंह ने संवाद भी किया और सिंचाई से संबंधित समस्याओं से रूबरू हुए।

शरद/दीपक/पवन

RELATED ARTICLES

Most Popular