Saturday, February 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशस्वतंत्रता दिवस पर भाजपा का हर कार्यकर्ता अपने घर पर लगाएगा तिरंगा

स्वतंत्रता दिवस पर भाजपा का हर कार्यकर्ता अपने घर पर लगाएगा तिरंगा

लखनऊ(हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेश में तिरंगा अभियान चलाएगी। स्वतंत्रता दिवस पर 15 अगस्त को पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता को उनके घर पर तिरंगा लगाने को कहा गया है। पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों की शुक्रवार को मुख्यालय में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया।

पार्टी का यह अभियान लोकसभा के आगामी चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। पार्टी के कार्यकर्ता इस बार राष्ट्रवाद की अलख जगाएंगे। इसके माध्यम से भाजपा हर घर तक अपनी पहुंच बनाने जा रही है। पार्टी ने स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा अभियान की रूपरेखा तैयार की है। भाजपा के एक नेता ने बैठक के बाद बताया कि 15 अगस्त को सभी कार्यकर्ताओं को उनके घर पर तिरंगा लगाने को कहा गया है। इस बैठक में राष्ट्रपति चुनाव से लेकर अन्य कई अहम मुद्दों पर भी चर्चा हुई।

दिलीप शुक्ल

RELATED ARTICLES

Most Popular