Tuesday, March 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशस्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर खुफिया विभाग ने उप्र पुलिस को किया सतर्क

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर खुफिया विभाग ने उप्र पुलिस को किया सतर्क

लखनऊ (हि.स.)। 15 अगस्त यानि की स्वतंत्रता दिवस (राष्ट्रीय पर्व) के मौके पर केंद्रीय खुफिया विभाग ने आतंकी घटनाओं और किसान आंदोलन को लेकर उत्तर प्रदेश पुलिस को सतर्क रहने को कहा है।

इस संबंध में अपर पुलिस महानिदेशक कानून एवं व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि खुफिया विभाग से मिले इनपुट को संज्ञान में लेकर प्रदेश भर में सतर्कता के निर्देश दिए गए हैं। सूत्रों की माने तो खुफिया एजेंसियों ने किसान आंदोलन में धरने पर बैठे किसानों के बारे में कहा गया है कि 26 जनवरी की ही तर्ज पर यह सभी किसान दिल्ली या फिर लखनऊ भी कूच करने की संभावना है। खुफिया विभाग ने आतंकी घटना को लेकर भी सतर्क और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने का आगाह किया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular