Thursday, April 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशस्वच्छ सर्वेक्षण : सफाई मित्र सुरक्षा चैलेंज गार्बेज सिटी के अंतिम परिणामों...

स्वच्छ सर्वेक्षण : सफाई मित्र सुरक्षा चैलेंज गार्बेज सिटी के अंतिम परिणामों की घोषणा 20 को

-प्रदेश के 13 शहरों के साथ गाजियाबाद का भी चयन, महापौर व नगर आयुक्त होंगे कार्यक्रम में शामिल

गाजियाबाद (हि.स.)। स्वच्छ सर्वेक्षण 2021, सफाई मित्र, सुरक्षा चैलेंज, गार्बेज फ्री सिटी के अंतिम परिणामों की घोषणा 20 नवम्बर को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित एक समारोह में देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद करेंगे। इस समारोह का आयोजन आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत किया जा रहा है। इस सर्वेक्षण कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के चुनिंदा शहरों को भी चयनित किया गया है, जिसमें महानगर गाजियाबाद का भी नाम शामिल है।

20 नवम्बर को आयोजित होने वाले समारोह में गाजियाबाद की महापौर आशा शर्मा और नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तवर भी मौजूद रहेंगे। आशा शर्मा ने बुधवार को बताया कि उत्तर प्रदेश के 13 शहरों में गाजियाबाद को भी शामिल किया गया है और 20 नवम्बर को शहर की मेहनत का परिणाम सामने आएगा। बताया कि उत्तर प्रदेश के वाराणसी, हापुड़, नोएडा, लखनऊ, पटियाली, गजरौला, हसनपुर, आवागढ़, कन्नौज, मेरठ, मेरठ कैंट, वाराणसी कैंट के साथ गाजियाबाद को भी चुना गया है ।

नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तवर ने बताया कि इस सफलता में गाजियाबाद के नागरिकों के अलावा नगर निगम कर्मचारियों और अधिकारियों व पार्षदों का विशेष योगदान रहा है। नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित होने वाले इस विशेष कार्यक्रम का निमंत्रण पत्र गाजियाबाद नगर निगम को केंद्र सरकार से औपचारिक रूप से मिल गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular