Sunday, February 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेशस्वच्छ भारत कार्यक्रम के तहत नेहरू युवा केंद्र ने मनाई गांधी जयंती

स्वच्छ भारत कार्यक्रम के तहत नेहरू युवा केंद्र ने मनाई गांधी जयंती

औरैया (हि. स.)। शहर के दिबियापुर रोड पर स्थित शहीद पार्क में नेहरू युवा केंद्र के तत्वाधान में स्वच्छ भारत कार्यक्रम के तहत गांधी जी की 152वी जयंती मनाई गई। जयंती के दौरान नेहरू युवा केंद्र के अधिकारियों द्वारा उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया। इसके उपरांत कई कार्यक्रम आयोजित किए गए।

कवि अजय शुक्ला अंजाम ने अपनी कविताओं के माध्यम से वाहवाही लूटी। कार्यक्रम के दौरान नेहरू युवा केंद्र के अधिकारी अनवर वारसी ने कहा कि गांधीजी ने देश को आजादी दिलाई जाने के लिए कई आंदोलन किए। उन्हीं की प्रेरणा से लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता पैदा हुई। कहा कि हम गांधी जयंती स्वच्छ भारत अभियान के तहत मना रहे हैं।

इसके अलावा उन्होंने गांधीजी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी चंदना राम इकबाल यादव ने गांधीजी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके बताए रास्ते पर छात्रों से चलने की अपील की। आदित्य मोहन शर्मा ने कहा कि नौजवानों एवं छात्रों को गांधी जी का इतिहास पढ़ना चाहिए। जिससे वह अपने देश के प्रति एक नई अलख जगा सकें।

RELATED ARTICLES

Most Popular