Saturday, March 7, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडास्वच्छता सर्वेक्षण में गोण्डा नगर पालिका प्रदेश में तीसरे स्थान पर

स्वच्छता सर्वेक्षण में गोण्डा नगर पालिका प्रदेश में तीसरे स्थान पर

देवीपाटन मंडल के चारों जिलों की नगर पालिकाओं में मिला पहला स्थान

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। भारत सरकार द्वारा आज घोषित स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 के नतीजों में जनपद मुख्यालय की नगर पालिका के खाते में बड़ी उपलब्धि दर्ज हुई है। गोण्डा नगर पालिका को प्रदेश में तीसरा और मंडल में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। यह जानकारी देते हुए प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय एवं नगर मजिस्ट्रेट अर्पित गुप्ता ने बताया कि भारत सरकार शहरी विकास मंत्रालय द्वारा कराए गए स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 के नतीजे आज घोषित किए गए हैं जिसमें जनपद की गोण्डा नगर पालिका को प्रदेश स्तर पर तीसरा और मंडल में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही, मुख्य विकास अधिकारी शशांक त्रिपाठी तथा नगर मजिस्ट्रेट ने गोण्डा नगर वासियों को इस उपलब्धि पर बधाई दी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular