Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेशस्वच्छता संबंधित कार्यों का निरीक्षण करने के लिए नीदरलैंड से दो सदस्य...

स्वच्छता संबंधित कार्यों का निरीक्षण करने के लिए नीदरलैंड से दो सदस्य आए हरदोई

हरदोई (हि.स.)। डीसीएम श्रीराम फाउंडेशन तथा नगर पालिका परिषद हरदोई की ओर से चलायी जा रही खुशहाली स्वच्छता परियोजना के तहत हो रहे स्वच्छता सम्बंधित कार्यों का निरीक्षण करने के लिए नीदरलैंड से फिनिश सोसाइटी टीम के दो सदस्य उत्तर प्रदेश के हरदोई जनपद पहुंचे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने घर-घर कूड़ा कलेक्शन, पृथकीकरण की प्रक्रिया देखी, लोगों से बातचीत भी की। वार्ड 21 एवं 05 में कंपोस्ट इकाई का निरीक्षण किया। स्वच्छता के क्षेत्र में हो रहे प्रयासों की सराहना की। वार्ड में गठित बालसेना तथा मोहल्ला कमेटी से बातचीत की। उनके विचारों को जाना। सम्पूर्ण निरीक्षण के दौरान नगर पालिका परिषद् हरदोई के डीपीएम पुष्पेन्द्र सिंह साथ रहे। निरीक्षण के पश्चात नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी रविशंकर शुक्ल के साथ बैठक की।

अम्बरीष

RELATED ARTICLES

Most Popular