कानपुर(हि.स.)। शहर में खुले में बिकने वाली सब्जी एवं फल की दुकानों को अब कानपुर नगर निगम स्मार्ट शिटी के तहत सुधार करने की योजना में जुट चुका है। विभिन्न स्थानों पर चल रही मण्डियों को नगर निगम द्वारा निर्धारित स्थानों से संचालित करने और पंजीकृत स्ट्रीट वेंडर्स को एक सुनिश्चित एवं सुव्यास्थित तरीके से दुकानें तैयार करके उपलब्ध कराएगा। कानपुर शहर में 82 सब्जी की दुकान और फल मंडियों को नगर निगम निर्धारित स्थान चलवाने की योजना तैयार कर चुका है।
कानपुर के नगर निगम के नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमित सिंह गौर ने बताया कि नगर निगम स्ट्रीट वेंडर्स को स्मार्ट कार्ट उपलब्ध कराएगा, जो चारों तरफ से बंद होने के साथ ही पूरी तरह अत्याधुनिक होंगे। यह पूरी दुकान की तरह सुव्यवस्थित होंगी। सबसे पहले शहर के फूलबाग फलमंडी, विजय नगर सब्जी, फलमंडी और बंबा रोड सब्जी मंडी को चुना गया है। ऐसे दुकानदारों को उनसे कार्ट के मॉडल मांगे गए हैं।
सड़कों से अतिक्रमण समाप्त करने की कवायद तेज
कानपुर महानगर में ठेले पर बिक्री से चौराहों और सड़कों पर अतिक्रमण अधिक हो जाता है। अत्याधुनिक दुकानों से अवैध अतिक्रमण की समस्या पर काबू पाने में काफी हद तक कामयाबी पा सकता है। वहीं सब्जी और फल मंडियों का स्वरूप भी बदलेगा। कार्ट के अंदर ही लाइटिंग, पंखे, हवादार जालियां, डस्टबिन और ऊपर अपनी दुकान का नाम लिखने के लिए भी जगह भी दी गई है। ऐसी दुकानों में पहिए भी लगे हैं जिन्हें आवश्यकतानुसार कहीं भी ले जा सकेंगे। शहर वासियों को खुले में बिक रहीं सब्जी और फलों को नहीं खरीदना पड़ेगा।
नगर निगम स्मार्ट वेंडिंग जोन के तहत इस तरह के कार्ट को स्ट्रीट वेंडर्स को उपलब्ध कराएगा। हालांकि कार्ट का खर्च कौन उठाएगा, इस पर अभी फैसला होना बाकी है। सब्जी और फल विक्रेताओं को भी अब फूड लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा। स्मार्ट कार्ट के ऊपर फूड रजिस्ट्रेशन और लाइसेंस भी चस्पा करना होगा। कानपुर में करीब 8 हजार स्ट्रीट वेंडर्स नगर निगम में रजिस्टर्ड हैं।
अत्याधुनिक दुकानों की कैसी होगी हालत
दुकानें चारों तरफ से ढकी और सुरक्षित रखने के लिए बन्द करने की भी सुविधा होगी। कार्ट के नीचे ऊपर सामान रखने की पर्याप्त व्यवस्था होगी। ऊपर छत लगी है और ब्रांडिंग के लिए पर्याप्त जगह। ऐसी दुकानों के साथ कूड़ादान भी व्यवस्थित लगा रहेगा। दुकानों सबसे अच्छी खासियत है कि उसमें पहिया लगे होंगे, जिसे दुकानदार अपनी सुविधा के अनुसार कहीं भी ले जा सकता है। फल और सब्जी रखने के लिए हवादार बनाया गया है। बिजली, पंखे की पर्याप्त व्यवस्था होगी।
राम बहादुर
