-सड़कों का निर्माण 31 मार्च तक हर हाल में पूर्ण करने के दिये निर्देश
-लखनऊ मध्य विधान सभा क्षेत्र के विकास कार्यों की समीक्षा की
लखनऊ (हि.स.)। प्रदेश के विधायी एवं न्याय, ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग के मंत्री ब्रजेश पाठक ने लखनऊ मध्य विधान सभा क्षेत्र में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट तहत लगातार चल रहे सीवर कार्य के कारण खुदी हुई सड़कों का कार्य पूरा न होने पर गहरी नाराजगी है। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को सड़कों का निर्माण 31 मार्च तक प्रत्येक दशा में पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने यह भी कहा कि निर्धारित अवधि के अन्दर सड़कों निर्माण में किसी भी प्रकार की कमी पायी गयी तो सम्बन्धित के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जायेगी।
कैबिनेट मंत्री ने शनिवार को लखनऊ मध्य विधान सभा क्षेत्र के विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान यह निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लखनऊ मध्य विधान सभा क्षेत्र के विकास कार्यों को त्वरित गति से पूरा किया जाय तथा पहले से चल रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता व समयबद्धता विशेष ध्यान दिया जाय। निर्धारित समय सीमा के अन्दर कार्यों को पूर्ण कराया जाय। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता नहीं होनी चाहिए।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि निर्माणाधीन सड़कों, नालियों एवं सीवर लाइनों के कार्यों को अतिशीघ्र पूर्ण कराये, ताकि आम नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधायें उपलब्ध हो सके।
उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि कैसरबाग, लालबाग, रिवरबैंक कालोनी की निर्माणाधीन सड़कों का कार्य समयबद्ध पूर्ण कर लिया जाय। क्षतिग्रस्त सड़कों की सूची तत्काल उपलब्ध करायी जाय। बटलर पैलेस एवं मकबरा पार्क का सौन्दर्यीकरण का कार्य प्राथमिकता पर कराया जाय।
विधायी एवं न्याय मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि एलडीए, जलकल तथा नगर निगम के अधिकारी संयुक्त रूप से अद्यतन निर्मित सड़कों एवं अन्य निर्माण कार्यों का भौतिक निरीक्षण करें और उसकी रिपोर्ट एक सप्ताह के अन्दर प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि विधान सभा के अन्तर्गत क्षतिग्रस्त सड़कों के मरम्मत का कार्य जल्द से जल्द पूर्ण कराया जाय, ताकि क्षेत्रवासियों को बेहतर आवागमन की सुविधा उपलब्ध हो सके।
स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट : सीवर कार्य के कारण खुदी सड़कों पर कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक हुए नाराज
RELATED ARTICLES
