Monday, March 23, 2026
Homeउत्तर प्रदेशस्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के अंर्तगत सम्पूर्ण झांसी नगर का होगा विकास :...

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के अंर्तगत सम्पूर्ण झांसी नगर का होगा विकास : सांसद

झांसी (हि.स.)। ललितपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद अनुराग शर्मा ने बताया कि अब सम्पूर्ण झांसी नगर को स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के अंर्तगत विकसित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि केंद्रीय शहरी विकास मंत्री द्वारा सम्पूर्ण झांसी नगर क्षेत्र को एबीडी एरिया में सम्मिलित करने की मंजूरी दे दी गई है।

सांसद ने बताया कि पूर्व में जहां सिर्फ 13 वार्ड को एबीडी एरिया में सम्मिलित किया गया था, वहीं अब केंद्र सरकार ने सम्पूर्ण झांसी नगर को इसके अंतर्गत शामिल करने की मंजूरी दे दी है। उन्होंने इस संबंध में अधिकारियों को विस्तृत कार्य योजना बनाने तथा जल्द से जल्द बोर्ड द्वारा पारित करवाने के भी निर्देश दिए।

सांसद ने स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज के एथलीट स्टेडियम को विस्तारित करने के भी निर्देश दिए हैं। मौजूदा स्टेडियम को विस्तार करके इसमें एक क्रिकेट स्टेडियम बनाए जाने और फ्लड लाइट लगाए जाने के भी निर्देश दिए गए। अन्य सभी लंबित कार्यों को भी जल्द से जल्द पूरे करने के निर्देश दिए।

RELATED ARTICLES

Most Popular