Thursday, March 19, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडलस्मारक गुलिस्ताने इरम, विलास कोठी का मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण

स्मारक गुलिस्ताने इरम, विलास कोठी का मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण

लखनऊ(हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने रविवार को कैसरबाग के हेरिटेल जोन में संरक्षित स्मारक गुलिस्ताने इरम और दर्शन विलास कोठी का निरीक्षण किया।

पर्यटन एवं संस्कृति के प्रमुख सचिव, मण्डलायुक्त, एलडीए उपाध्यक्ष के साथ मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने गोमती नदी के किनारे विशालकाय गोमती शौर्य स्मारक की स्थापना के लिए छतर मंजिल परिसर का निरीक्षण किया और अधिकारियों के साथ व्यापक चर्चा करते हुए योजना बनायी।

पुरातत्व निदेशालय छतर मंजिल में मुख्य सचिव ने अधिकारियों के साथ बैठक की और इस दौरान संरक्षित स्मारक गुलिस्ताने इरम एवं दर्शन विलास कोठी के अनुरक्षण पर चर्चा करते हुये स्मार्ट सिटी योजना के अन्तर्गत इसके अनुरक्षण एवं विकास के सन्दर्भ में सहमति प्रदान की गयी।

मुख्य सचिव ने अधिकारियों के साथ गुलिस्ताने इरम एवं दर्शन विलास कोठी को देखा और उसके इतिहास की जानकारी भी ली। एलडीए के उपाध्यक्ष से मुख्य सचिव ने तमाम विषयों को नोट कर आगे क्रियान्वयन कराने को निर्देशित किया।

शरद

RELATED ARTICLES

Most Popular