– पुलिस मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़ रही
इटावा (हि.स.)। फ्रेंड्स कॉलोनी थानाक्षेत्र अंतर्गत एक होटल में को खाना खाकर बाहर निकले स्नातक छात्र की बाइक सवार पांच बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना चौबिया क्षेत्र के अंतर्गत हिद्दपुरा गांव के रहने वाला शिवम यादव शहर के फ्रेंड्स कॉलोनी इलाके में किराये पर कमरा लेकर स्नातक की पढ़ाई कर रहा था। भाई ने बताया कि शिवम के दोस्त साहिल ने देर रात को उन्हें फोन कर बताया कि वे दोनों नई मंडी गेट पर स्थित होटल में खाना खाने के बाद बाहर निकले थे। तभी वहां मौजूद पांच बाइक सवार बदमाशों ने पहले शिवम यादव से झगड़ा किया और बाद में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। पीड़ित परिवार ने इस मामले में तहरीर दी है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने मंगलवार को बताया थाना फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र के अंतर्गत सोमवार बीती देर रात नई मंडी गेट के पास एक होटल के बाहर स्नातक के छात्र की बाइक सवार पांच बदमाशों ने गोली मारकर हत्या की है। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत हो रहा है। घटनास्थल का पुलिस ने बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्यों को एकत्रित करने के बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर हत्यारोपियो की गिरफ्तारी करने का प्रयास कर रही है।
रोहित/दीपक/मोहित
