Sunday, March 22, 2026
Homeउत्तर प्रदेशस्थानीय निकायों में ओबीसी आरक्षण को लेकर आयोग ने की पहली बैठक

स्थानीय निकायों में ओबीसी आरक्षण को लेकर आयोग ने की पहली बैठक

गाजियाबाद (हि.स.)। निकाय चुनाव के लिए ओबीसी आरक्षण को लेकर जमीनी स्तर पर रैपिड सर्वे की तैयारिया शुरू हो गयी हैं। इसी कड़ी में पिछड़ा आयोग के सदस्य चोब सिंह वर्मा ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में पहली बैठक की। इसमें गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, हापुड़, मेरठ, बागपत और बुलंदशहर के एडीएम और नगर निकाय के अधिकारी भी शामिल हुए।

बैठक में चोब सिंह वर्मा ने पिछले तीन चुनाव से लेकर अब तक नगर निकाय चुनावों में ओबीसी आरक्षण वाले वार्डों की सूची और अनारक्षित सीटों पर ओबीसी उम्मीदवारों की जीत के आंकड़े मांगे। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारियों के द्वारा इस संबंध में गहन स्तर की कार्यवाही सुनिश्चित करते हुए इस प्रकार डाटा तैयार किया जाएगा जिससे कि अन्य जनपदों में भी उसके आधार पर अधिकारीगण कार्यवाही सुनिश्चित कर सकें। बैठक में एडीएम प्रशासन ऋतु सुहास को मंडल का नोडल अधिकारी बनाया। उन्होंने बताया कि सभी जिलों के अधिकारी नोडल अधिकारी को सोमवार तक अपने जिलों का विस्तृत डाटा उपलब्ध कराएंगे। यह डाटा यहां से कंपाइल होकर आयोग को भेजा जाएगा।

इस अवसर पर एडीएम प्रशासन ऋतु सुहास, एडीएम प्रशासन बुलंदशहर डॉ. प्रशांत कुमार, एडीएम हापुड़ श्रद्धा शांडिल्यान, एडीएम प्रशासन मेरठ अमित कुमार सिंह, एडीएम बागपत प्रतिपाल सिंह चौहान, डिप्टी कलेक्टर गौतमबुध नगर कोमल पवार, समस्त संबंधित जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायत उपस्थित रहे।

फरमान

RELATED ARTICLES

Most Popular