Saturday, April 11, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडास्थानांतरित जिला जज को दी गई विदाई

स्थानांतरित जिला जज को दी गई विदाई


संवाददाता
गोण्डा। जनपद के बेहद मिलनसार जनपद न्यायाधीश रहे मयंक कुमार जैन का इसी पद पर गोण्डा से कानपुर नगर के लिए तबादला होने पर शासकीय अधिवक्ता संवर्ग के तरफ से बुधवार को समारोह पूर्वक बिदाई देकर सम्मानित किया गया। यह जानकारी देते हुए जिला शासकीय अधिवक्ता बसंत कुमार शुक्ल ने बताया कि इस मौके पर उनके सफल कार्यकाल को याद किया गया। कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारीगण व डीजीसी सिविल, सभी एडीजीसी क्रिमनल व सिविल तथा वरिष्ठ अधिवक्ता विनय कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular