Wednesday, February 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशस्टेशन डेवलपमेंट चार्ज से होगा स्टेशनों का विकास,यात्रियों को देना होगा अतिरिक्त...

स्टेशन डेवलपमेंट चार्ज से होगा स्टेशनों का विकास,यात्रियों को देना होगा अतिरिक्त शुल्क

गोरखपुर(हि.स.)। रेल यात्रियों को अब किराए के साथ -साथ स्टेशन डेवलेपमेंट चार्ज भी देना होगा। श्रेणीवार 10 रुपए से लेकर 50 रुपए तक का चार्ज यात्रियों से वसूल किया जाएगा। स्लीपर के यात्रियों से 25 और एसी कोच के यात्रियों से 50 रुपये चार्ज लिया जाएगा। इसके अलावा जीएसटी भी लगेगा।

रेलवे बोर्ड ने स्टेशन के विकास के लिए स्टेशन डेवलेपमेंट फंड के तहत यात्रियों से शुल्क वसूली की योजना बनाई है। बोर्ड ने किराया बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जनरल श्रेणी में यात्रा करने वाले यात्रियों को 10 रुपये, स्लीपर में 25 तो वातानुकूलित श्रेणी के यात्रियों को 50 रुपये अतिरिक्त शुल्क देना होगा।

जिन स्टेशनों का विकास हो रहा है या हो चुका है, उन स्टेशनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को दोनों तरफ से शुल्क का डेढ़ गुना देना होगा। दो स्टेशनों में से एक का विकास नहीं हुआ तो एक तरफ का शुल्क लगेगा। खास बात यह है कि शुल्क ट्रेनों की श्रेणी के आधार पर लगेगा। प्रत्येक श्रेणी के लिए अलग-अलग शुल्क निर्धारित है। किसी भी श्रेणी में किसी भी यात्री को शुल्क में कोई रियायत नहीं मिलेगी। किराया वापस होने पर पूरा शुल्क वापस हो जाएगा।

पुनीत

RELATED ARTICLES

Most Popular