राज्य डेस्क
रायपुर। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में रविवार को भीषण सड़क हादसा होने की खबर है। हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि टक्कर स्कॉर्पियो और ऑटो के बीच हुई। हादसे में नौ से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को रायपुर रेफर किया गया है। हादसा कोंडागांव जिले के बोरगांव के पास हुआ है। जानकारी के मुताबिक, एक ही परिवार के 16 लोग ऑटो से जा रहे थे। इसी दौरान झारखंड से जगदलपुर जा रही स्कॉर्पियो ने ऑटो को टक्कर मार दी। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सभी ऑटो सवार पांडे आठगांव से गोड़मा जा रहे थे। ऑटो में महिला-बच्चों समेत 16 लोग सवार थे। इधर, स्कॉर्पियो में भी कुछ लोग सवार थे।
यह भी पढ़ें : 21 सितम्बर से क्रमिक अनशन पर बैठेंगे बिजली विभाग के अभियन्ता
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
