Sunday, April 5, 2026
Homeउत्तर प्रदेशस्कूल संचालक ने टॉयलेट में लगवाए कैमरे, टीचर्स ने लगाया ब्लैकमेलिंग का...

स्कूल संचालक ने टॉयलेट में लगवाए कैमरे, टीचर्स ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप

मेरठ (हि.स.)। सदर थाना क्षेत्र में स्थित ऋषभ एकेडमी के संचालकों पर गंभीर आरोप लगाते हुए स्कूल की टीचर्स ने सदर थाने में तहरीर दी है। इसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गयी।

सदर बाजार थाने में सोमवार को पहुंची ऋषभ एकेडमी की कई शिक्षकाओं ने स्कूल संचालक रंजीत जैन और अभिनव जैन पर खुद के उत्पीड़न का आरोप लगाया। टीचर्स का आरोप है कि स्कूल संचालकों ने उनके विरोध के बावजूद स्कूल के सभी टॉयलेट्स में सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए हैं। अपने कमरे में बैठकर स्कूल संचालक टॉयलेट जाने वाली शिक्षिकाओं के अश्लील फोटो खींचता है। इसके बाद उन फोटो को वायरल करने की धमकी देकर टीचर्स पर खुद के साथ संबंध बनाने का दबाव बनाता है। पीड़ित टीचर्स का आरोप है कि स्कूल संचालक ने इसी तरह की धमकियां देकर उनकी कई महीने की सैलरी भी रोक ली है। उन्होंने आरोपित पर तंत्र-मंत्र के जरिए भी खुद को परेशान करने का आरोप लगाया है। इस मामले में थाना प्रभारी सदर बाजार विजय कुमार गुप्ता ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular