कानपुर(हि.स.)। स्कूल में भतीजे की पिटाई के मामले में एसएमडी स्कूल के संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर शनिवार को एक युवक पानी की टंकी पर चढ़ गया। एसीपी निशांक शर्मा के आश्वासन के बाद वह नीचे उतरा।
एसीपी ने बताया कि यह घटना पनकी थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव की है, यहां पर रहने वाला घनश्याम श्रीवास्तव का भतीजा एसएमडी का छात्र है। स्कूल में उसके भतीजे को मारा-पीटा गया था, जिससे वह कार्रवाई की मांग को शनिवार को रतनपुर इलाके में स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गया और वहां से कूदकर जान देने की धमकी देने लगा। जानकारी मिलते एसीपी और स्थानीय पुलिस पहुंची। एसीपी ने समझा बुझाकर शांत कराते हुए युवक को नीचे उतारा। घनश्याम का आरोप है कि शिकायत के बावजूद स्कूल संचालकों के खिलाफ स्थानीय पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
महमूद
