Friday, April 3, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयस्कूल में गोली बारी से 19 बच्चों समेत 21 की मौत

स्कूल में गोली बारी से 19 बच्चों समेत 21 की मौत

इंटरनेशनल डेस्क

टेक्सास। अमेरिका के दक्षिण टेक्सस के राब प्राथमिक विद्यालय में गोलीबारी में 19 बच्चों तथा तीन अन्य लोगों की मौत हो गई। शूटर की उम्र 18 साल बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस की जवाबी कार्रवाई के दौरान शूटर मारा जा चुका है। यह जानकारी टेक्सस के गवर्नर (राज्यपाल) ग्रेग एबाट ने दी है। गवर्नर के इस घटना को टेक्सस के इतिहास में गोलीबारी की सबसे बड़ी घटनाओं में से एक बता है। बता दें कि 2012 सैंडी हुक प्राथमिक विद्यालय की शूटिंग के बाद यह सबसे घातक स्कूल शूटिंग है। यह घटना उवाल्डे, टेक्सस में घटी है, जो एक छोटा शहर है, जिसमें 20,000 से अधिक लोग नहीं रहते हैं। हमलावर का नाम सल्वाडोर बताया जा रहा है। राज्यपाल एबाट ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि बंदूकधारी एक बंदूक और राइफल लेकर उवालदे के राब एलीमेंट्री स्कूल में दाखिल हुआ था। शूटर उस समुदाय का निवासी था जो सैन एंटोनियो से लगभग 85 मील (135 किलोमीटर) पश्चिम में है। बता दें कि राब एलीमेंट्री स्कूल में सिर्फ 600 से कम छात्रों का नामांकन है। गोलीबारी के बाद जो बाइडन ने हथियारों पर प्रतिबंध लगाने को लेकर भावुक संदेश दिया है। संदेश देते हुए उन्होंने कहा, ’भागवान के नाम पर हम कब बंदूख लाबी के सामने खड़े होंगे।’ राष्ट्रपति ने दुख जताते हुए कहा कि अब जो बच्चे इस गोलीबारी में मारे गए हैं उनके मां-बाप अब कभी भी अपने औलाद को नहीं देख पाएंगे। राष्ट्रपति ने कहा कि इस तरह की सरेआम और वीभत्सव गोलीबारी शायद ही कहीं दुनिया में होती होंगी। बाइडन ने कहा कि वे हथियार पर लगाने वाले प्रतिबंध को लेकर काफी चिंतित हो चुके हैं और अब कोई न कोई कदम उठाने की जरूरत है।

महत्वपूर्ण सूचना

जिले के युवा जिलाधिकारी डा. उज्ज्वल कुमार और नवागत सीडीओ गौरव कुमार की अगुवाई में जिले में बड़े बदलाव की कोशिशें शुरू कर दी गई हैं। दोनों युवा अधिकारी Transforming Gonda के नारे के साथ जिले के चाल, चरित्र और चेहरे में आमूल चूल परिवर्तन लाना चाहते हैं। जिले के विकास के लिए शुरू की गई अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं इसी दिशा में किए जा रहे कोशिशों का परिणाम है। आगामी 21 जून को जब पूरा विश्व योग दिवस मना रहा होगा, तब योग के प्रणेता महर्षि पतंजलि की जन्म स्थली पर इन दोनों अधिकारियों ने कुछ विशेष करने का निर्णय लिया है। लक्ष्य है कि जिले की बड़ी आबादी को उस दिन योग से जोड़ा जाय। इस क्रम में अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए जनपद के ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने के लिए YOGA DAY GONDA नाम से एक फेसबुक पेज बनाया गया है। जिला प्रशासन की तरफ से जरूरी सूचनाएं, गतिविधियों आदि की जानकारी व फोटोग्राफ इत्यादि इसी पेज पर शेयर किए जाएंगे। कृपया आप इसका महत्वपूर्ण हिस्सा बनते हुए इससे जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके पेज को LIKE करें तथा अपने परिचितों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें।

https://www.facebook.com/YOGA-DAY-GONDA-104340082292555

जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
www.hindustandailynews.com

RELATED ARTICLES

Most Popular