Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेश स्कूल पर डाला ताला, जमकर हुआ हंगामा

 स्कूल पर डाला ताला, जमकर हुआ हंगामा

मेरठ़ (हि.स.)। लिसाड़ी थाना क्षेत्र में बुधवार को कुछ लोगों ने स्कूल पर ताला डाल दिया। जब शिक्षक और छात्र वहां पहुंचे तो उन लोगों ने तीन महीने की छुट्टी होने की बात कहकर उन्हें भगा दिया। स्कूल संचालक ने जब एसएसपी से मामले की शिकायत की तो पुलिस के पहुंचने पर आरोपित वहां से भाग गए।

देहली गेट थाना क्षेत्र के खैर नगर निवासी जफर मेहंदी का लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र की डॉ. जाकिर हुसैन कॉलोनी में न्यूज़ चिल्ड्रन पब्लिक स्कूल है। यह स्कूल लगभग तीन दशक से चल रहा है। बुधवार सुबह जब शिक्षक और छात्र पहुंचे तो स्कूल के मुख्य गेट पर ताला लगा हुआ था। कुछ लोग अंदर बैठे हुए थे, जबकि कुछ लोग बाहर खड़े थे। गेट के बाहर मौजूद लोगों ने शिक्षकों और छात्रों से कहा कि स्कूल अगले तीन महीने के लिए बंद हो गया है। इसके बाद आरोपितों ने उन्हें भगा दिया। शिक्षकों ने मामले की जानकारी प्रधानाचार्य तिलक आरा को दी। इसके बाद प्रधानाचार्य स्कूल पहुंची और आरोपितों से ताला खोलने के लिए कहा। इसे लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई।

प्रधानाचार्य ने स्कूल संचालक को फोन करके मामले की जानकारी दी। स्कूल संचालक ने मौके पर पहुंचने पर आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए और जमकर हंगामा हुआ। इसके बाद भी आरोपितों ने स्कूल का ताला नहीं खोला को संचालक ने एसएसपी रोहित सिंह सजवाण के पूरे मामले की जानकारी दी। एसएसपी के निर्देश पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को आता देखकर आरोपित वहां से धमकी देते हुए चले गए। स्कूल संचालक ने आरोपितों के खिलाफ लिसाड़ी गेट थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

कुलदीप

RELATED ARTICLES

Most Popular