पैंट की जिप खोलना PACSO के तहत ‘यौन शोषण’ नहीं
राज्य डेस्क
मुंबई. बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर पीठ ने माना है कि पाक्सो अधिनियम 2012 ’यौन अपराधों से बच्चों की सुरक्षा के तहत’ एक लड़की का हाथ पकड़ना और पैंट की ज़िप खोलना यौन शोषण की परिभाषा में नहीं आएगा. सिंगल बेंच ने पाया कि भादवि की धारा 354 ए (1) (प) के तहत ऐसा करना ’यौन उत्पीड़न’ के दायरे में आता है. 50 वर्षीय व्यक्ति को पांच साल की बच्ची से छेड़छाड़ के लिए दोषी ठहराए जाने की सजा और सजा के खिलाफ आपराधिक अपील पर जस्टिस पुष्पा गनेडीवाला की सिंगल सत्र न्यायालय ने आरोपी को इस मामले में दोषी ठहराया था और उसे पाक्सो की धारा 10 के तहत दंडनीय ’यौन उत्पीड़न’ मानते हुए छह महीने के लिए एक साधारण कारावास के साथ पांच साल के कठोर कारावास और 25,000 रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई थी. हालांकि जस्टिस गनेडीवाला ने पाक्सो अधिनियम की धारा 8, 10 और 12 के तहत दोषी ठहराए जाने को परे करते हुए आरोपी को धारा 354 आइ (1) (प) के तहत दोषी ठहराया जिसमें अधिकतम तीन साल की कैद की सजा का प्रावधान है. बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर पीठ ने पाया कि यह मामला ’यौन शोषण’ का मामला है न कि ’यौन उत्पीड़न’ का. उन्होंने कहा कि यह मामला भादवि की ’धारा 354। (1) (प) के तहत आता है. 354। 1(प) के तहत किसी महिला को गलत नजरिए से छूना या उसे शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहना; या इच्छा के खिलाफ अश्लील साहित्य या किताबें दिखाना अथवा महिला पर अश्लील टिप्पणी करना शामिल है. पुलिस ने पीड़िता की मां द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर एक मामला दर्ज किया था, जिसमें कहा गया था कि उसने देखा कि आरोपी की पैंट ज़िप खुला हुआ था और आरोपी ने बेटी का हाथ पकड़ा हुआ था. उसने यह भी गवाही दी कि उसकी बेटी ने बताया कि आरोपी ने उसे सोने के लिए बिस्तर पर आने को कहा.
यह भी पढें : आरक्षण फार्मूले के चार प्रस्ताव तैयार, अभी नहीं होगा सार्वजनिक
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
