Monday, April 13, 2026
Homeव्यापारसौरव गांगुली को बंधन बैंक ने बनाया अपना ब्रांड एंबेसडर

सौरव गांगुली को बंधन बैंक ने बनाया अपना ब्रांड एंबेसडर

नई दिल्ली/कोलकाता (हि.स)। निजी क्षेत्र की बैंकिंग एवं वित्तीय सेवा कंपनी बंधन बैंक ने पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है। बैंक के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और एमडी चंद्र शेखर घोष ने गुरुवार को इसका ऐलान किया।

सौरव गांगुली को बैंक के ब्रांड एंबेसडर बनाने का ऐलान करते हुए चंद्र शेखर घोष ने कहा कि गांगुली ब्रांड के संदेश को फैलाने के साथ-साथ बैंक के उत्पादों और सेवाओं के बारे में जागरुकता फैलाने में मदद करेंगे। घोष ने कहा कि पूर्व क्रिकेटर से इस साझेदारी के जरिए बैंक को अपने विकास की कहानी आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।

बैंकिंग एवं वित्तीय सेवा कंपनी बंधन बैंक का मुख्यालय पश्चिम बंगाल के कोलकाता में स्थित है।

प्रजेश/सुनीत

RELATED ARTICLES

Most Popular