Friday, March 13, 2026
Homeमनोरंजन 'सौभागवती भव' के नए सीजन में जल्द ही मुख्य किरदार निभाते नजर...

 ‘सौभागवती भव’ के नए सीजन में जल्द ही मुख्य किरदार निभाते नजर आएंगे अभिनेता धीरज धूपर

दर्शकों के चहेते और अपनी अभिनय प्रतिभा से दर्शकों के दिलों में एक ख़ास जगह बनाने वाले अनुभवी अभिनेता धीरज धूपर जल्द ही ‘सौभाग्यवती भव’ के नए सीजन में अपनी उल्लेखनीय प्रतिभा के साथ स्क्रीन पर धूम मचाने के लिए तैयार हैं। इस मुख्य किरदार में स्क्रीन पर धीरज का साथ अभिनेत्री अमनदीप सिद्धू देंगी। इन दोनों को एक साथ देखना दर्शकों के लिए बहुत रोचक होने वाला है। अपने इस नए प्रोजेक्ट को लेकर अपना उत्साह व्यक्त करते हुए धीरज ने इस बहुप्रतीक्षित शो में अपने चुनौतीपूर्ण और अनूठे किरदार को लेकर कुछ ख़ास बातें शेयर बताई।

अभिनेता धीरज धूपर बताते हैं, “मैं सौभाग्यवती भव के नए सीजन का हिस्सा बनकर बहुत रोमांचित हूं ! हर किरदार अपने आपमें बहुत ख़ास होता है, लेकिन इस अवसर को लेकर मैं बहुत उत्साहित हूं। यह एक बेहद चुनौतीपूर्ण किरदार है और यह मेरे द्वारा निभाए गए पिछले किरदारों से बहुत अलग है।” अपनी बहुमुखी प्रतिभा के लिए मशहूर अभिनेता इस किरदार की सभी जरूरतों को अपनाने और दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने वाला प्रदर्शन देने के लिए उत्सुक हैं।

‘सौभागवती भव’ के नए सीजन की इस नई कहानी का साक्षी बनने के लिए तैयार हो जाइए, जिसमें धीरज धूपर अपने प्रदर्शन से एक बार फिर दर्शकों के दिलों पर अपनी एक अमिट छाप छोड़ने को तैयार हैं।

लोकेश चंद्रा/सुनीत

RELATED ARTICLES

Most Popular