Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यसो रही पत्नी व साली पर पेट्रोल छिड़क युवक ने लगा दी...

सो रही पत्नी व साली पर पेट्रोल छिड़क युवक ने लगा दी आग

राज्य डेस्क

चण्डीगढ़। हरियाणा के यमुनानगर जिले के गांधी नगर थाना क्षेत्र की शिवपुरी बी कॉलोनी में यूपी के शामली से अपनी ससुराल में आए व्यक्ति ने घर के अंदर सो रही पत्नी व साली पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। रात करीब दो बजे आरोपी दीवार फांदकर घर के अंदर घुसा और वारदात को अंजाम दिया। पत्नी और साली को आग लगाने के बाद आरोपी ने खुद को भी आग लगा ली। परिजनों ने पड़ोसियों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया। आग में झुलसे व्यक्ति व दोनों बहनों को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। जहां से व्यक्ति की हालत गंभीर देख पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। जबकि दोनों बहनों का उपचार जगाधरी सिविल अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने आरोपी रविंद्र पर हत्या के प्रयास समेत कई धाराओं में केस दर्जकर लिया है।

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

उत्तर प्रदेश के जिला शामली के थानाभवन निवासी रविंद्र कुमार (32) की शादी कुछ साल पहले शिवपुरी बी कॉलोनी निवासी लक्ष्मी (28) के साथ हुई थी। लक्ष्मी के मायके वालों का आरोप है कि शादी के कुछ दिन तक ठीक चलता रहा। लेकिन इसके बाद रविंद्र कुमार नशा करने लगा। नशा करने के बाद वह उनकी बेटी के साथ मारपीट करता था। लगभग दो माह पहले इसी को लेकर दोनों में विवाद हो गया था। उसकी बेटी ने इसकी शिकायत थानाभवन थाने में दी थी। इसके बाद से ही लक्ष्मी अपने मायके शिवपुरी बी में आकर रहने लगी। तभी से वह यहां रह रही थी। सोमवार शाम करीब पांच बजे रविंद्र नशे की हालत में अपनी ससुराल में आया। लक्ष्मी के मायके वालों का कहना है कि उसने उन्हें धमकी दी कि वह खुद को आग लगा लेगा और लक्ष्मी को भी जला देगा। लेकिन उसके नशे में होने के कारण किसी ने उसकी बातों पर ध्यान नहीं दिया। वह काफी देर तक हंगामा करता रहा। इसके बाद मायके वालों ने उसे भगा दिया। लक्ष्मी की मां संजेश ने बताया कि रविंद्र के चले जाने के बाद वह आधी रात तक जागते रहे। इसके बाद उसकी बेटी लक्ष्मी व सीमा एक कमरे में सो गई। वह दूसरे कमरे में जाकर सो गए। रात करीब दो बजे आरोपी रविंद्र दीवार फांदकर घर के अंदर घुसा। आरोपी रविंद्र लक्ष्मी के कमरे में गया। जाते ही आरोपी ने कमरे में सो रही उसकी पत्नी लक्ष्मी व साली सीमा पर तेल डालकर आग लगा दी। आग लगते ही वे हड़बड़ा कर उठीं और शोर मचाया। कुछ ही देर में कमरे में आग लग गई। परिजन व आसपास के घरों के लोग मौके पर एकत्र हो गए। वे लोग जब आरोपी रविंद्र को पकड़ने लगे तो उसने अपने ऊपर भी तेल डाल लिया और आग लगा दी। परिजनों ने अन्य लोगों की मदद से आग बुझाई। इसके बाद आग लगने से झुलसे तीनों को अस्पताल ले जाया गया। लक्ष्मी की मां संजेश ने बताया कि आरोपी रविंद्र नशा करता है। इसी के चलते उसकी बेटी व रविंद्र में विवाद होता था। पहले भी रविंद्र उसकी बेटी को जान से खत्म करने की धमकी दे चुका है।

यह भी पढें : सीएम, डीएम समेत 14 लोगों के खिलाफ केस

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular