Tuesday, March 24, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने से तंग किशोरी ने की आत्महत्या

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने से तंग किशोरी ने की आत्महत्या

औरैया (हि. स.)। जिले के कुदरकोट क्षेत्र के मढ़ा रामपुर खास गांव में शनिवार की रात एक किशोरी का शव कमरे में मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों की चीख-पुकार पर पहुंचे मुहल्ले के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। क्षेत्राधिकारी बिधूना व कोतवाली की पूरी टीम पहुंच गई। मकान की दूसरी मंजिल पर पंखे के सहारे दुपट्टे का फंदा मिला। फंदे से शव को परिजनों ने उतरा गांव के एक युवक पर आरोप लगाया कि वह आए दिन उसे परेशान करता था। और अश्लील फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करता था ।

रविवार को आरोपित को गिरफ्तार किए जाने की मांग पर कुदरकोट थाने का घेराव कर दिया। पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया है। पूछताछ की जा रही है।

16 वर्षीय पूनम पुत्री राजीव कुमार यादव की मौत पर उसके परिजन की ओर से गांव के ही युवक पर आरोप लगाया गया है। परिजनों के मुताबिक कुछ दिन पहले उलाहना देने पर धमकी दी गई थी। पीड़ित पिता ने पुलिस को बताया कि मोबाइल फोन से बेटी को फालतू के मैसेज व वीडियो युवक भेजता था। जिससे वह परेशान थी। कई बार विरोध किया। पूरे मामले की जांच में लगी पुलिस का कहना है कि मामला संदिग्ध है। अपर पुलिस अधीक्षक शिष्यपाल और क्षेत्राधिकारी महेंद्र प्रताप सिंह ने स्थलीय जांच की। रविवार को थाने का घेराव कर रहे लोगों को समझाया गया।

सुनील

RELATED ARTICLES

Most Popular