Saturday, March 14, 2026
Homeमनोरंजनसोशल मीडिया पर जारी बॉलीवुड बॉयकॉट पर बिग बी का रिएक्शन, बोले...

सोशल मीडिया पर जारी बॉलीवुड बॉयकॉट पर बिग बी का रिएक्शन, बोले – कहना तो बहुत कुछ है लेकिन…

सोशल मीडिया पर बीते कई दिनों से बॉलीवुड फिल्मों के बॉयकॉट की मांग चल रही है। आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा हो, अक्षय कुमार की रक्षाबंधन या फिर तापसी पन्नू की दोबारा, यूजर्स हर हिन्दी फिल्म का बॉयकॉट करने की मांग कर रहे हैं। उनकी इस मांग को समर्थन भी भरपूर मिल रहा है। बिग बजट की ये बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट चुकी हैं। एक तरफ जहां इस बॉयकॉट ट्रेंड को लेकर फिल्ममेकर्स और स्टार्स डरे हुए से नजर आ रहे हैं। वहीं इसी बीच बिग बी यानि अमिताभ बच्चन का रिएक्शन सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर अमिताभ बच्चन का बॉयकॉट को लेकर किया गया ट्वीट सभी का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है। अमिताभ बच्चन ने लिखा, “कुछ बातें करने का मन है, पर करें तो कैसे करें, हर बात की तो आजकल बात बन जाती है।” आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन कोविड पॉजीटिव होने के चलते फिलहाल घर पर आइसोलेट हैं।

अमिताभ बच्चन के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे जल्द ही फिल्म ब्रह्मास्त्र में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ नजर आने वाले हैं। साथ ही वे इन दिनों कौन बनेगा करोड़पति के नए सीजन में भी दिखाई दे रहे हैं।

कुसुम

RELATED ARTICLES

Most Popular