Thursday, April 2, 2026
Homeमनोरंजनसोशल मीडिया पर छाई मलाइका अरोड़ा के लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें

सोशल मीडिया पर छाई मलाइका अरोड़ा के लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें

सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाली फिल्म अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर अपने लेटेस्ट फोटोशूट की कुछ तस्वीरें फैंस के साथ साझा की हैं। इन तस्वीरों में मलाइका वाइट कलर की साड़ी में नजर आ रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने लाइट मेकअप किया है और अपने बालों का जुड़ा बना कर अपने लुक को कम्प्लीट किया है।

इन तस्वीरों में मलाइका काफी ग्लैमरस और खूबसूरत लग रही हैं। फैंस को उनका यह अंदाज काफी पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर मालाइका की ये तस्वीरें छाई हुई है। एक यूजर ने मलाइका की इन तस्वीरों पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- ‘गॉर्जियस’! वहीं कई अन्य यूजर्स ने आग वाली इमोजी बनाकर मलाइका की इन तस्वीरों पर प्रतिक्रिया दी है। फैंस के अलावा सेलेब्स भी मलाइका की इन तस्वीरों की तारीफ कर रहे हैं।

मलाइका अक्सर अपनी फिटनेस के साथ-साथ अपनी लव लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। वह अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में हैं और अक्सर उनके साथ क्वालिटी टाइम बिताती नजर आती हैं।

सुरभि सिन्हा

RELATED ARTICLES

Most Popular