Tuesday, March 31, 2026
Homeमनोरंजनसोशल मीडिया पर छाई जान्हवी कपूर की ग्लैमरस तस्वीरें

सोशल मीडिया पर छाई जान्हवी कपूर की ग्लैमरस तस्वीरें

फिल्म अभिनेत्री जान्हवी कपूर की कुछ तस्वीरें इस समय सोशल मीडिया पर छाई हुईं हैं। इन तस्वीरों में जान्हवी कपूर रेड कलर के डीपनेक मैटेलिक गाउन में नजर आ रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपने बालों को खुला छोड़ा हुआ है, जो उनके लुक को और भी बोल्ड बना रहा है। जान्हवी का यह बोल्ड और ग्लैमरस अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

जान्हवी की इन तस्वीरों पर बॉलीवुड सेलेब्स भी जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वर्कफ़्रंट की बात करें तो जान्हवी कपूर जल्द ही सिद्धार्थ सेनगुप्ता की फिल्म ‘गुड लक जैरी’ में नजर आएंगी। यह फिल्म इसी साल 29 जुलाई को रिलीज होगी। इसके अलावा जान्हवी अपने पिता बोनी कपूर की फिल्म ‘मिली’ और साजिद नाडियाडवाला की फिल्म ‘बवाल’ में अभिनय करती नजर आएंगी।

सुरभि सिन्हा/कुसुम

RELATED ARTICLES

Most Popular