Monday, February 9, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरसोशल मीडिया पर ग्रुप बनाकर वसूल रहे थे रुपए

सोशल मीडिया पर ग्रुप बनाकर वसूल रहे थे रुपए

सोशल मीडिया पर ग्रुप बनाकर धन उगाही करने वाले उतरौला व गैंड़ास बुजुर्ग शिक्षा क्षेत्र के पांच शिक्षक निलंबित, जांच बीईओ को दी गई।

रोहित कुमार गुप्ता

उतरौला बलरामपुर। 68500 शिक्षकों की भर्ती के तहत जिले में तैनात दूरदराज जनपद के शिक्षकों को लाभ दिलाने के नाम पर एक सोशल मीडिया ग्रुप पर पैसा वसूल करना पांच अध्यापकों को महंगा पड़ गया।
शिक्षा क्षेत्र गैंड़ास बुजुर्ग के प्राथमिक विद्यालय सहंगिया के शिक्षक माधव कृष्ण, प्राथमिक विद्यालय जोगाडीह के आलोक पांडेय, प्रा.वि. मझारी के दुर्गेश कुमार शुक्ल, प्रावि जिगना खास के मनीष दत्त शुक्ल व उतरौला के प्रावि बनघुसरा के शिक्षक अंकुर दीक्षित को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने निलंबित कर दिया है। बीईओ घनश्याम वर्मा, राजेश कुमार, राम कुमार, सतीश कुमार व अरुण वर्मा को 15 दिन के अंदर जांच करने के निर्देश दिए हैं।बीएसए डा. रामचंद्र ने बताया कि बेसिक शिक्षा परिषद प्रयागराज के कर्मचारी ने दूरभाष से अवगत कराया कि जिले में कुछ शिक्षक इंटरनेट मीडिया पर ग्रुप बनाकर 68500 भर्ती के शिक्षकों को मेरिटोरियल रिजर्व कटेगरी (एमआरसी) के अंतर्गत लाभ दिलाने के नाम पर 5000 रुपये अनाधिकृत रूप से उगाही कर रहे है। पैसा वसूलने के संबंध में साक्ष्य भी उपलब्ध कराए गए। प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए जांच की गई, जिसमें शिक्षक माधव कृष्ण को 68500 पुनर्जिला आवंटन एवं 68500 आवंटन पीड़ित लेफ्ट कैंडीडेट नामक ग्रुप का एडमिन पाया गया। इस ग्रुप पर शिक्षकों से पांच हजार रुपये की मांग की गई है। इसी तरह अन्य चारों शिक्षकों की भी ग्रुप पर अध्यापकों से पैसा वसूलने की पुष्टि हुई। इससे विभाग की क्षवि धूमिल हुई है। बताया कि निलंबित अध्यापकों को बीआरसी से संबद्ध किया गया है। बीईओ को जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular