Friday, March 27, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडलसोलह हजार को लेकर हुई थी अनिल की हत्या, आरोपित गिरफ्तार

सोलह हजार को लेकर हुई थी अनिल की हत्या, आरोपित गिरफ्तार

लखनऊ(हि.स.)। गोमतीनगर विस्तार थाना क्षेत्र में चार जनवरी को मिले युवक की लाश के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा कर दिया है। 16 हजार रुपये को लेकर युवक की हत्या कर तीन जनवरी की रात में हत्यारोपी ने शव को इलाके में फेका था।

गोमतीनगर विस्तार थाना विनय कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि एसएसबी बिल्डिंग के पास अनिल कुमार यादव की लाश चार जनवरी की सुबह मिली थी। शरीर पर मिले चोटों के निशान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

पुलिस ने गोमतीनगर विस्तार के वरदान खंड निवासी संजय चौहान को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में अभियुक्त ने अनिल उसके अधीन मजदूरी करता था। मजदूरी के 16 हजार रुपये की रंजिश को लेकर संजय ने हत्या के नियत से पहले अनिल को शराब पिलाई। नशे में होने के बाद संजय ने पत्थर से सिर पर कई वार करके उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद उसने अनिल का सिम तोड़कर फेंकने के बाद मोबाइल को अपने पास रख लिया।

थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपित की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया पत्थर बरामद कर लिया गया है। अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular