लखनऊ (हि.स.)। बाजार खाला कोतवाली पुलिस ने सोमवार को एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। वह एक युवक को गोली मारने के मामले में फरार चल रहा था। पुलिस ने उसके खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेजा।
कोतवाली प्रभारी बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने अपराधी इमरान उर्फ बाबू को किया गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक 32 बोर तमंचा मय एक जिन्दा कारतूस बरामद हुआ है। अभियुक्त ने बीते दिनों बाबूलाल चौराहा स्थित कोयला मंडी में शिवम नाम के युवक को गोली मारने के मामले में फरार चल रहा था।
बताया कि अभियुक्त बहुत शातिर किस्म का अपराधी है। उसके खिलाफ लखनऊ और कानपुर में करीब 16 मुकदमें दर्ज हैं। कानपुर के चमनगंज थाना से उस पर एनएसए की कार्रवाई की गई, जिसमें वह फरार चल रहा था। अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है।
