Monday, February 16, 2026
Homeव्यापारसोमवार दोपहर तक 6.13 करोड़ से अधिक आईटीआर दाखिल

सोमवार दोपहर तक 6.13 करोड़ से अधिक आईटीआर दाखिल

नई दिल्ली(हि.स.)। देश में 31 मार्च को समाप्त वित्त वर्ष 2022-23 में अर्जित आय के लिए सोमवार दोपहर तक 6.13 करोड़ से ज्यादा आयकर रिटर्न (आईटीआर) दाखिल किए गए हैं। आयकर विभाग ने यह जानकारी दी है।

आयकर विभाग ने सोमवार को ट्वीट कर बताया कि 30 जुलाई, 2023 तक 6.13 करोड़ आईटीआर दाखिल किए गए हैं। विभाग ने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर दी जानकारी में लिखा है कि 31 जुलाई दोपहर 12 बजे तक 11.03 लाख और आईटीआर दाखिल किए गए हैं। पिछले साल 31 जुलाई तक करीब 5.83 करोड़ आईटीआर दाखिल किए गए थे।

विभाग ने कहा है कि आयकर रिटर्न दाखिल करने में मदद के लिए आयकर विभाग की हेल्पडेस्क और वेबसाइट पर चौबीसों घंटे सेवाएं उपलब्ध हैं। वित्त वर्ष 2022-23 और आकलन वर्ष 2023-24 के लिए आईटीआर दाखिल करने की आज आखिरी तारीख है।

प्रजेश शंकर/दधिबल

RELATED ARTICLES

Most Popular